7 सप्ताह का भ्रूण कैसा दिखता है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Feb 2023 : 16:36

प्रेग्नेंसी वीक 7 (Pregnancy week 7) में शिशु का विकास तेजी से होता है और गर्भावस्था के 7 सप्ताह (प्रेग्नेंसी वीक 7) तक शिशु का आकार ब्लूबेरी जितना यानी उसकी लंबाई करीब 10एमएम जितनी हो सकती है। प्रेग्नेंसी वीक 7 (Pregnancy week 7) या गर्भावस्था के 7 सप्ताह के आते-आते गर्भ के अंदर पल रहे शिशु में भी जिंदगी का विकास होने लगता है। शिशु का दिमाग बाकी हिस्सों की तुलना में बड़ा होता है, क्योंकि यह दूसरे अंगों के मुकाबले ज्यादा तेजी से विकसित होता है। गर्भावस्था के सातवे हफ्ते (प्रेग्नेंसी वीक 7) में शिशु का फोरहेड बड़ा होता है, जबकि इस समय कानों का अंदरूनी हिस्सा और आंखें विकसित हो रही होती हैं। दूसरी तरफ, कान के बाहरी हिस्से के निर्माण में अंदरूनी हिस्से के मुकाबले ज्यादा समय लगता है।

प्रेग्नेंसी वीक 7 (Pregnancy week 7) या गर्भावस्था के 7 सप्ताह के दौरान लिंब बड्स (Limb Buds) से कार्टिलेज दिखने लगती है, लेकिन शिशु की हड्डियां बनने में प्रेग्नेंसी वीक 7 (Pregnancy week 7) से कुछ और हफ्ते लग सकते हैं। इस दौरान शिशु के हाथ बड़े होने लगते हैं और शरीर से बाहर की तरफ निकलने लगते हैं। फर्टिलाइजेशन के 18 दिन बाद स्पाइनल कॉर्ड और दिमाग अपने आकार में आने लगते हैं। प्रेग्नेंसी वीक 7 गर्भावस्था के 7 सप्ताह में स्पाइनल कोर्ड के आसपास वाले टिश्यू विकसित होकर वर्टिब्रा (Vertebra) का निर्माण करते हैं, जो कि स्पाइनल कॉर्ड और हड्डियों को सुरक्षा कवच प्रदान करता है, ताकि वो अपने सही आकार में विकसित हो सकें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info